लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक समेत चार आरोपियों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:48 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट से बसपा के विधायक रह चुके चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू तथा तीन अन्य लोगों ने गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में मंगलवार को जिले की एमपी-एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

पूर्व विधायक के अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दारोगा सीताराम यादव ने एक दीवार गिराए जाने के मामले में पिछली 28 अप्रैल को जिले के धनपतगंज थाने में पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व विधायक सिंह के साथ दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ अंशू और विजय यादव ने एमपी-एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पी. के. जयंत ने रिमांड स्वीकृत करते हुए सभी आरोपियों को 60 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब