लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी नाजुक: अस्पताल

By भाषा | Updated: December 11, 2020 13:13 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है। निजी अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के जरूरी मानदंडों पर नजर बनाए हुए हैं।

माकपा के दिग्गज नेता कुछ समय से फेफड़े की दिक्कतों और उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने बयान में कहा कि भट्टाचार्य की हालत में रात में कोई फर्क नहीं आया, लेकिन वह अब भी नाजुक स्थिति में हैं।

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार निगाह रखे हैं। माकपा के दो बार के मुख्यमंत्री फिलहाल कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और बोलने पर ‘आंख खोलने की कोशिश करते हैं।’’

अस्पताल में भर्ती होने के दिन उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस