पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी नाजुक: अस्पताल

By भाषा | Published: December 11, 2020 01:13 PM2020-12-11T13:13:32+5:302020-12-11T13:13:32+5:30

Former West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya's condition still critical: Hospital | पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी नाजुक: अस्पताल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत अब भी नाजुक: अस्पताल

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है। निजी अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के जरूरी मानदंडों पर नजर बनाए हुए हैं।

माकपा के दिग्गज नेता कुछ समय से फेफड़े की दिक्कतों और उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने बयान में कहा कि भट्टाचार्य की हालत में रात में कोई फर्क नहीं आया, लेकिन वह अब भी नाजुक स्थिति में हैं।

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार निगाह रखे हैं। माकपा के दो बार के मुख्यमंत्री फिलहाल कृत्रिम श्वसन प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और बोलने पर ‘आंख खोलने की कोशिश करते हैं।’’

अस्पताल में भर्ती होने के दिन उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya's condition still critical: Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे