महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2019 08:15 PM2019-09-05T20:15:07+5:302019-09-05T20:15:07+5:30

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे।

Former Uttarakhand Chief Minister Bhagat Singh Koshari took oath as the new Governor of Maharashtra | महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने

वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Highlightsकोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे। इससे पहले दिन में भाजपा नेता ने मध्य मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे। कोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे।

इससे पहले दिन में भाजपा नेता ने मध्य मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भटट को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कोश्यारी ने संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने के मददेनजर उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

कलराज मिश्र सोमवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मिश्र रविवार को सांय 5.10 बजे राजकीय वायुयान से जयपुर पहुँचेंगे। मिश्र राजभवन के अतिथि गृह में रुकेंगे। मनोनीत राज्यपाल कलराज मिश्र 9 सितम्बर को दोपहर 1.10 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। 

Web Title: Former Uttarakhand Chief Minister Bhagat Singh Koshari took oath as the new Governor of Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे