आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बरी

By भाषा | Published: October 26, 2021 03:53 PM2021-10-26T15:53:04+5:302021-10-26T15:53:04+5:30

Former Uttar Pradesh minister Yashwant Singh acquitted in model code of conduct violation case | आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बरी

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह बरी

मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 अक्टूबर यहां की एक विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह को साल 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सबूतों के अभाव में पूर्व मंत्री को सोमवार को बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने सिंह के खिलाफ नियमों का उल्लंघन कर सरकारी भवनों की दीवारों पर कथित तौर पर चुनावी पोस्टर चिपकाने को लेकर मामला दर्ज किया था।

बचाव पक्ष के वकील हाफिज अमीर अहमद ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि पोस्टर उनके मुवक्किल द्वारा चिपकाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Uttar Pradesh minister Yashwant Singh acquitted in model code of conduct violation case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे