लाइव न्यूज़ :

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार में खुद ही अब वह ताकत नहीं बची है

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 20:04 IST

रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे पहले अपने मंत्रियों को बुलाकार संविधान, सनातन धर्म, परंपरा इन सब चीजों की जानकारी दें।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि नीतीश के मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री चुप हैंकहा- अपने मंत्रियों को बुलाकार संविधान, सनातन धर्म, परंपरा इन सब चीजों की जानकारी दें सीएम

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने उनके खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश के मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी कर समाज को तोड़ने के बात कह रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे पहले अपने मंत्रियों को बुलाकार संविधान, सनातन धर्म, परंपरा इन सब चीजों की जानकारी दें।

पटना में आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह ने का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब मीडियाकर्मियों ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान के बारे में सवाल किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं। उनको न तो सनातन धर्म की जानकारी है और ना ही पुरानी परंपरा की कोई समझ है। 

रामचरितमानस पर टिप्पणी कर शिक्षा मंत्री खुद हंसी के पात्र बन गए हैं। उन्होनें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे दरकिनार करने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ। नीतीश कुमार किसी का उपयोग कर उससे अपना रास्ता अलग करने में नंबर वन पोजीशन पर है। आरसीपी ने कहा की जब उपेंद्र कुशवाहा जदयू में शामिल हुए थे। तब रोज मॉर्निंग के दौरान घर जाकर चाय पर चर्चा होती थी। उपेंद्र कुशवाहा और नालंदा जिले के मंत्री ने हमारा इस्तीफा मांगा था। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या बयान दे रहे हैं। यह तो नीतीश कुमार उनका समर्थक ही जानता हैं। 

उन्होंने कहा की जदयू के सभी बड़े नेता अपने ही बुने हुए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे वे आसानी से नहीं निकल सकते। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। आज के दौर में नीतीश कुमार को कोई क्यों कमजोर करेगा? नीतीश कुमार में खुद ही अब वह ताकत नहीं बची है। नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल कर चुके हैं। अब तो नीतीश कुमार को जो श्रेय मिलता भी था, उससे भी श्रेयहीन हो गए हैं। वह तो खुद ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। राजद और जदयू के बीच बढ़ती तल्खी पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 7 पार्टियों का महागठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर