लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने झाबुआ से बनाया विधानसभा उम्मीदवार

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:53 IST

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने दावा किया था कि हर हाल में इस बार कांग्रेस ही झाबुआ उपचुनाव जीतेगी. सरकार की योजनाओं का उपचुनाव में कांग्रेस को भरपूर लाभ मिलेगा. मु

Open in App
ठळक मुद्देरिया ने कहा था कि भाजपा ने जो विकास कार्य 15 साल में नहीं किए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में करके दिखा दिए.उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार गारंटी बंद कर दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह योजना चालू कर दी है.

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक भूरिया को झाबुआ और दिलीप कुमार पांडा को ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. भूरिया यह लोकसभा चुनाव हार गए थे। वह मनमोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रहे थे.कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने दावा किया था कि हर हाल में इस बार कांग्रेस ही झाबुआ उपचुनाव जीतेगी. सरकार की योजनाओं का उपचुनाव में कांग्रेस को भरपूर लाभ मिलेगा. मुझे पूरा यकीन है कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अपनी दर्ज करेगा. अब जनता भाजपा के छलावे में नहीं आएगी.

भूरिया ने कहा था कि भाजपा ने जो विकास कार्य 15 साल में नहीं किए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में करके दिखा दिए. पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्य को देख रहा है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार गारंटी बंद कर दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह योजना चालू कर दी है, लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा है, 25 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया. दूसरी चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसी महीने सभी का कर्जा माफ हो जाएगा. इस दौरान उन्होंने कमलनाथ की भी जमकर तारीफ की थी. 

टॅग्स :झाबुआमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां