लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में तृणमूल के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के डी सिंह को गिरफ्तार किया है ।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने ‘एलकेमिस्ट लिमिटेड’ के संस्थापक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और धनशोधन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें मंगलवार रात गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि ईडी उन्हें यहां एक अदालत में पेश करेगी और उन्हें हिरासत में भेजे जाने का अनुरोध करेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया हैं और कहा जा रहा है कि सिंह कुछ समय से पार्टी के कामकाज को भी देख रहे हैं।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के दो मामलों में सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर सितंबर 2019 में छापे मारे थे।

सिंह ‘एलकेमिस्ट लिमिटेड’ के अध्यक्ष थे और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया था । कहा जाता है कि वह वर्तमान में कारोबारी समूह के ‘‘एमरिटस चेयरमैन’’ और संस्थापक हैं।

ईडी दो मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है।

पहला मामला कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर और दूसरा मामला बाजार नियामक सेबी की ओर से दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दायर किया गया है।

वर्ष 2108 में कोलकाता पुलिस ने सिंह, उनके बेटे करनदीप सिंह, एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेट, एलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड तथा अन्य कंपननियों तथा निदेशकों के खिलाफ हजारों उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

वहीं सिंह और उनकी कंपनी ‘एलकेमिस्ट इंफ्रा रेड रिएलिटी लिमिटेड’ के खिलाफ एक अन्य मामला 2016 में दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब