लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:54 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),27फरवरी समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

सपा नेता अनिल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी एवं कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने गत दिनों ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक पोस्ट साझा किया था और पंखुड़ी पाठक द्वारा साझा किए गए पोस्ट पर कुछ नेता लगातार गलत टिप्पणी कर रहे थे।

यादव ने कहा कि इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी के आला नेताओं से की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

यादव ने बताया कि टिप्पणी करने वाले सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पार्टी के आधिकारिक ट्विटर ग्रुप से उल्टा उन्हें ही नसीहतें मिलनी शुरू हो गईं।

यादव ने कहा कि सपा नेताओं पर कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यादव का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, तो ऐसे में वह पार्टी में रहकर नारी सम्मान की बात को कैसे उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस