लाइव न्यूज़ :

रायबरेली MLA अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, खुद 5 बार रह चुके थे विधायक, 'रॉबिनहुड' वाली थी छवि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 11:56 IST

रायबरेली पू्र्व विधायक अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। इन्होंने अपनी राजनीति पारी 1993 में शुरू की थी। पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुनाव लड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश सिंह पिछले कई सालों से बीमार थे। अखिलेश सिंह ने राजनीति पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी।2016 में अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वह चुनाव जीत गईं। 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया है। अखिलेश सिंह का निधन मंगलवाार (20 अगस्त) को लखनऊ के पीजीआई में हुआ। वो कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर लाया जाएगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पीजीआई में वो अपने  रूटीन चेकअप के लिए आए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि अखिलेश सिंह का इलाज विदेश से चल रहा था। 

अखिलेश सिंह पिछले कई सालों से बीमार थे। अखिलेश सिंह ने राजनीति पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी। अखिलेश सिंह  रायबरेली सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके थे। इनका नाम यूपी के चर्चित राकेश पांडे हत्याकांड में भी आया था। जिसके बाद उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया था। कांग्रेस ने निकाले जाने के बाद वो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतते थे। साल 2012 के चुनावों से पहले अखिलेश सिंह पीस पार्टी में शामिल हो गये थे और कांग्रस की जमकर आलोचना करते थे। 

अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। इन्होंने अपनी राजनीति पारी 1993 में शुरू की थी। पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुनाव लड़े थे। साल 2002 में   विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से वह तीसरी बार विधायक बने। 2003 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से आपराधिक मामलों की वजह से निकाल दिया था। 2016 में अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वह चुनाव जीत गईं।  

टॅग्स :अदिति सिंहरायबरेलीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत