पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: May 10, 2020 10:28 PM2020-05-10T22:28:29+5:302020-05-11T00:00:53+5:30

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार (10 मई) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। पूर्व पीएम को एम्स के कार्डियो थोरासिक वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

Former Prime Minister Manmohan Singh admitted to AIIMS due to chest pain | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, कई नेताओं ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार (10 मई) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। पूर्व पीएम को एम्स के कार्डियो थोरासिक वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार (10 मई) को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। पूर्व पीएम को एम्स के कार्डियो थोरासिक वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पिछल कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। मार्च हुई राज्यसभा की कुछ बैठकों में भी वह तबियत खराब होने के कारण भाग नहीं ले पाए थे। उन्होंने इस बाबत राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा था। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सिंह को रविवार रात करीब पौने नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर नीतीश नायक की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया, ‘‘उन्हें निगरानी में रखा गया है।’’ सिंह विपक्षी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

गहलोत ने एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया, ''डॉक्टर साहब के स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।''

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया, ''डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। विनम्र, बुद्धिमान, विद्वान, सच्चे सज्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक मनमोहन सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' लालू के पुत्र और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने कहा, ''आदरणीय मनमोहन सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

Web Title: Former Prime Minister Manmohan Singh admitted to AIIMS due to chest pain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे