लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हुआ कोरोना, ट्विटर पर दी जानकारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 10, 2020 13:26 IST

भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा लें।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चपेट में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आ गए हैं। दरअसल, प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा लें।

प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह एक अलग चेकअप लिए अस्पताल गए थे। इस बीच सोमवार को वह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने उन लोगों से अनुरोध किया जो पिछले सप्ताह उनके साथ संपर्क में आए कि वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। भारत में कोविड-19 के 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 1007 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 15,35,743 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 

पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग ठीक हुए। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 69.33 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर गिरकर दो प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 6,34,945 मरीजों का कोविड-19 का इलाज जारी है। 

कोविड-19 के कुल 22,15,074 मामले हैं, जिनमें संक्रमण से जान गंवाने वाले 44,386 लोग शामिल हैं। देश में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के 60,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 2,45,83,558 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से रविवार को 4,77,023 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रणब मुख़र्जीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील