लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के पूर्व मंत्री टी किकॉन का निधन, कुछ समय से बीमार थे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:52 IST

Open in App

दीमापुर, 25 जुलाई नगालैंड के पूर्व मंत्री टी किकॉन का रविवार को वोखा जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। वह 88 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

किकॉन के परिवार में पत्नी और सात बच्चे तथा कई पोते-पोतियां हैं। वह दिसंबर 1963 में नगालैंड के निर्माण से पहले विधानसभा के तौर पर कार्य करने के लिए फरवरी 1961 में गठित अंतरिम निकाय के सदस्य थे।

किकॉन पहली बार 1964 में एनएनओ के टिकट पर वोखा जिले की भंडारी सीट से नगालैंड विधानसभा के लिए चुने गए थे। छह बार के विधायक, दो बार होकिशे सेमा और जेबी जसोकी के नेतृत्व वाली सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे।

नगालैंड के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। रवि ने अपने संदेश में कहा, “नगालैंड के संस्थापकों में से एक टी किकॉन के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।”

रियो ने कहा कि पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा ईमानदार नेता के तौर थी। उन्होंने कहा, “ नगा समाज और लोथा समुदाय ने पितातुल्य शख्स और धरती पुत्र को खो दिया है। उनके निधन से बड़ा शून्य बना है जिसे भरना मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब