लाइव न्यूज़ :

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर लगाया षडयंत्र का आरोप, कहा-बदनाम करने के लिए की ये हरकत

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 27, 2020 15:39 IST

पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि उन पर अतिथि शिक्षकों को बारह महीने सेवाकाल देने की फाइल रोकने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इस तरह का कोई प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया था. बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने ये हरकत की है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्रियों के बीच एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस एक एक कर सिंधिया समर्थकों को घेर रही है, तो सिंधिया समर्थक भी पलटवार कर रहे हैं.

भोपाल: विधानसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस और सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्रियों के बीच एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस एक एक कर सिंधिया समर्थकों को घेर रही है, तो सिंधिया समर्थक भी पलटवार कर रहे हैं. सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चैधरी ने अब कांग्रेस पर उनके खिलाफ षड़यंत्र रचने का  आरोप लगाया है.

पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के टवीट पर पलटवार करते हुए कहा कि उन पर अतिथि शिक्षकों को बारह महीने सेवाकाल देने की फाइल रोकने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इस तरह का कोई प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया था. बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने ये हरकत की है. चौधरी ने कहा है कि उनके साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भाजपा का दामन थामा है. इससे बौखलाने के कारण ही इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. 

वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए चौधरी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी की पोस्टिंग तबादले नहीं कराते थे. यदि सरकार ने ही कभी राय ली हो तो वो बात अलग है. बता दें कि पटेल ने सिंधिया  पर अधिकारियों के तबादले कराने का आरोप लगाया था. पटेल ने कहा था कि कांग्रेस सरकार में थे जब सिंधिया अपने पसंद से पोस्टिंग कराते थे. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह