लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और वयोवृद्ध समाजवादी नेता केशवराव धोंडगे का 100 वर्ष की उम्र में निधन, औरंगाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 19:16 IST

पीडब्ल्यूपी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बताया कि धोंडगे ने वर्ष 1951 से 1995 तक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दीं और इस अवधि में वह पांच बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए।

Open in App
ठळक मुद्दे मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित नांदेड़ जिले के कांधर गांव के निवासी थे।वर्ष 2022 में धोंडगे को महाराष्ट्र के शतायु पूर्व विधायक के तौर पर सम्मानित किया गया था।

मुंबईः पीजेंट्स ऐंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक केशवराव धोंडगे का रविवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्टी सहयोगी ने यह जानकारी दी। धोंडगे ने औरंगाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पीडब्ल्यूपी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बताया कि धोंडगे ने वर्ष 1951 से 1995 तक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दीं और इस अवधि में वह पांच बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए। उन्होंने बताया कि धोंडगे मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित नांदेड़ जिले के कांधर गांव के निवासी थे। वर्ष 2022 में धोंडगे को महाराष्ट्र के शतायु पूर्व विधायक के तौर पर सम्मानित किया गया था।

उन्होंने हैदराबाद मुक्ति आंदोलन और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में हिस्सा लिया था और कामगारों व किसानों के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया। धोंडगे पहली बार वर्ष 1957 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वह वर्ष 1962,1972,1985 और 1990 में भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने नांदेड़ जिले के तहत लोहा तालुका की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम