लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने पत्रकारों के लिए निशुल्क कोविड-19 टीका मुहैया कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:01 IST

Open in App

जालना (महाराष्ट्र), छह जनवरी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर ने बुधवार को कहा कि पत्रकारों को कोविड-19 का टीका निशुल्क मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चे पर काम किया है।

खोतकर ने मराठी पत्रकारिता के जनक बालशास्त्री जांभेकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘पत्रकार दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने घोषणा की है कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोरोना वायरस के निशुल्क टीके दिए जाएंगे। मैं राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध करता हूं कि टीकाकरण के पहले चरण के कार्यक्रम में पत्रकारों को भी शामिल करें।’’

शिवसेना के नेता खोतकर ने कहा, ‘‘मीडियाकर्मी अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं और जान की परवाह नहीं करते हुए खबरें पहुंचा रहे हैं।’’ साथ ही कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा