लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 20:59 IST

सतारा जिला परिषद की सदस्य के तौर पर अपनी राजनीतिक सफर शुरू की तथा आगे चलकर वह पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष भी बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक करियर के दौरान शालिनीताई ने लोकसभा में सांगली का प्रतिनिधित्व किया। वसंतराव पाटिल का संदेश सहयोगियों तक पहुंचाया।शरद के नेतृत्व को स्वीकार करने की अपील की।

मुंबईः महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री शालिनीताई पाटिल का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी थीं। शालिनीताई 1980 के दशक में विभिन्न कांग्रेस सरकारों में मंत्री रही थीं। उन्होंने सतारा जिला परिषद की सदस्य के तौर पर अपनी राजनीतिक सफर शुरू की तथा आगे चलकर वह पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष भी बनीं।

अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान शालिनीताई ने लोकसभा में सांगली का प्रतिनिधित्व किया। वह कोरेगांव से विधायक भी रहीं। शालिनीताई के निधन पर उन्हें एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता बताते हुए राकांपा (एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरी आलोचना उतनी ही खुलकर की, जितनी खुलकर उन्होंने वसंतराव पाटिल का संदेश सहयोगियों तक पहुंचाया।

उनसे शरद के नेतृत्व को स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने अपने विचार खुलकर व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि शालिनीताई पाटिल एक स्पष्टवादी नेता, कानूनवेत्ता और पूर्व मंत्री थीं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी छाप छोड़ी। शालिनीताई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने एक विशिष्ट व्यक्तित्व को खो दिया है।

उन्होंने कहा, “मैं शालिनीताई पाटिल को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जीवन भर दिवंगत वसंतराव पाटिल के साथ दृढ़ता से खड़े रहकर उन्होंने सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया।’’ शालिनीताई के निधन पर सतारा के सांसद उदयराजे भोसले ने कहा कि उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के कई चरणों में उनका मार्गदर्शन प्रेरणादायक रहा।

भोसले ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,‘‘ कठिन समय में उनके द्वारा दी गई सलाह, धैर्य का पाठ और जनता के लिए ईमानदारी से काम करने की उनकी प्रतिबद्धता को हम हमेशा याद रखेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और मार्गदर्शन हमें प्रेरित करते रहेंगे।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसशरद पवारSupriya Suleमुंबईअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'