कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया : पुलिस सूत्र

By भाषा | Published: December 2, 2020 12:51 AM2020-12-02T00:51:21+5:302020-12-02T00:51:21+5:30

Former Karnataka minister kidnapped, later freed: police sources | कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया : पुलिस सूत्र

कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया : पुलिस सूत्र

बेंगलुरु, एक दिसंबर कर्नाटक के पूर्व मंत्री वार्थुर प्रकाश को 27 नवंबर को आठ व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसके अगले दिन उन्हें मुक्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के समीप प्रकाश को रिहा कर दिया गया।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ प्रकाश ने कहा है कि जब वह कोलार गोल्ड फील्ड में अपने फार्म हाऊस पर गये थे, तब उन्हें उनके ड्राइवर के साथ आठ लोगों के एक गिरोह ने अगवा कर लिया था।’’

सूत्र के अनुसार पूर्व मंत्री को सूनसान जगह पर ले जाया गया और उन्हें यंत्रणा दी गयी।

सूत्रों के अनुसार लौटने के बाद प्रकाश ने बेल्लांदुर थाने में शिकायत दर्ज करायी।

संवाददाताओं द्वारा इस संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा , ‘‘ मैं आापको बाद में बताऊंगा।’’

वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Karnataka minister kidnapped, later freed: police sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे