लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पूर्व मंत्री एवं राजद नेता को अदालत में आत्मसमर्पण का निर्देश

By भाषा | Updated: February 11, 2019 22:14 IST

सुरेश पासवान की ओर से इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी जिसमें निचली अदालत द्वारा उन्हें भगोड़ा घोषित करने व उनके खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किये गये थे।

Open in App

झारखंड उच्च न्यायालय ने आज झारखंड के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान को एक पुराने आपराधिक मामले में उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी के वारंट एवं कुर्की के आदेश पर कोई राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिये।झारखंड उच्च न्यायालय से राज्य के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की पीठ ने सुरेश पासवान की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने निचली अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट और कुर्की के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। साथ ही न्यायालय ने उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि आत्मसमर्पण करने के बाद सुरेश पासवान की ओर से जमानत याचिका दाखिल की जाती है, तो उसी दिन निचली अदालत उनकी जमानत पर सुनवाई करे।सुरेश पासवान की ओर से इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी जिसमें निचली अदालत द्वारा उन्हें भगोड़ा घोषित करने व उनके खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किये गये थे।सुनवाई के दौरान पासवान की ओर से अदालत को बताया गया कि वह विधायक और राज्य के मंत्री रह चुके हैं। अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। इसलिए निचली अदालत के आदेश को निरस्त किया जाए। अदालत ने इनकी दलील को नकारते हुए निचली अदालत में उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।मामले के अनुसार, बालेश्वर प्रसाद सिंह नामक एक व्यक्ति ने बोकारो रेल थाने में 12 अगस्त 2003 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनकी सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सोए हुए थे। सीट छोडने की बात कहने पर सुरेश पासवान व उसके अंगरक्षक बीरू कुमार ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। इस मामले में अदालत ने पासवान के खिलाफ वारंट जारी कर दिया लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों