लाइव न्यूज़ :

Breaking News: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 13:24 IST

हरियाणा में टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतंवर ने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है।तंवर ने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ देश में लोकतंत्र है, लेकिन हरियाणा में बड़े बड़े राजघराने हैं।

हरियाणा में टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए बनी विभिन्न समितियों से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। पिछले पांच साल का घटनाक्रम सबके सामने है। पार्टी के अंदर ऐसी ताकतें हैं जिन्होंने पार्टी को लगातार कमजोर किया। जमीन से जुड़े नेताओं को काम करने से रोका।’’ 

तंवर ने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ देश में लोकतंत्र है, लेकिन हरियाणा में बड़े बड़े राजघराने हैं। कुछ हमारी पार्टी में हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी में हैं। मेरे खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया लेकिन लोकसभा चुनाव में छह फीसदी वोट बढ़ा।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा कांग्रेस अब ‘हुड्डा कांग्रेस’ बनती जा रही है। 

तंवर ने टिकट वितरण में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह बताया जाए कि किन मापदंडों के आधार पर टिकट दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘ जिन्होंने पांच साल तक खून पसीना बहाया उनकी टिकट वितरण में अनदेखी। नेतृत्व चाहता था लेकिन कुछ लोगों ने नहीं होने दिया। जो कार्यकर्ता अच्छी स्थिति में थे वे गुटबाजी की भेंट चढ़ गए।’’

टिकट वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तंवर ने यह भी कहा कि वह जरूरत पड़ने पर इसके सबूत सोनिया गांधी को सौंपेंगे। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन