लाइव न्यूज़ :

पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 29, 2019 10:07 IST

Former Defence Minister George Fernandes Passes away at the age of 88: फर्नांडिस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संस्थापक संयोजक थे। वो 1975 में आपातकाल के दौरान फर्नांडिस जेल गए।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का आज निधन हो गया। फर्नांडिस 88 साल के थे।  वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आज सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। फर्नांडिस के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्ज साहब ने भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन से दुखी हुं।  

फर्नांडिस एनडीए के संस्थापक संयोजक थे। 1975 में आपातकाल के दौरान फर्नांडिस जेल गए। नेतृत्व में हुई रेल कर्मचारियों की हड़ताल भारत की सबसे बड़ी हड़ताल में से मानी जाती है। वो समता पार्टी के संस्थापक थे। 

जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 में हुआ था। वे एक श्रणिक संगठन के भूतपूर्व नेता और पत्रकार थे। फर्नांडिस राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होने समता पार्टी की स्थापना की। जॉर्ज फर्नांडिस भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं।

टॅग्स :जॉर्ज फर्नान्डिसअटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?