बेंगलुरु हिंसा मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज गिरफ्तार

By भाषा | Published: November 17, 2020 02:06 AM2020-11-17T02:06:40+5:302020-11-17T02:06:40+5:30

Former Congress mayor R Sampat Raj arrested in Bangalore violence case | बेंगलुरु हिंसा मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज गिरफ्तार

बेंगलुरु, 17 नवंबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंसा के मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि संपत राज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं और उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

संपत राज एक निजी अस्पताल से फरार हो गए थे जहां उन्हें कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक संबंधी द्वारा एक फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर 11 अगस्त को शहर में हिंसा भड़क गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Congress mayor R Sampat Raj arrested in Bangalore violence case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे