लाइव न्यूज़ :

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में राज्य परीक्षा परिषद के पूर्व आयुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 11:18 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 21 दिसंबर पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के पूर्व आयुक्त सुखदेव डेरे को 2018 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुणे पुलिस की साइबर एवं आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि 2020 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कथित गड़बड़ी के मामले में जारी जांच के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात डेरे को हिरासत में लिया। इस मामले में एमएससीई के आयुक्त तुकाराम सुपे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ 2018 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी के आरोप में डेरे के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।’’

अधिकारियों ने पहले बताया था कि पुणे पुलिस ने टीईटी की परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तीर्ण कराने का वादा कर उनसे पैसे लेने के आरोप में सुपे और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुपे के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी और सोने के जेवर भी बरामद किए थे।

महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) परीक्षा पत्र लीक करने की कोशिश से जुड़े मामले की जांच के दौरान परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'