लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का एकबार फिर NDA की ओर झुकाव, झारखंड में मिलकर चाहते हैं लड़ना विधानसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 18:14 IST

उल्लेखनीय है कि हम बाद में एनडीए में शामिल हो गया था और वर्ष 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव पार्टी ने एनडीए में शामिल रही भाजपा, रालोसपा और लोजपा के साथ मिलकर लड़ा था.

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-से) झारखंड विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के संपर्क में है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बताया कि उनकी पार्टी झारखंड में ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है. 

मांझी ने बताया कि आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ व्यक्तिगत संबंध के कारण गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच कोई टकराव नहीं है. पूर्व में जदयू में रहे जीतन राम मांझी को उनकी पार्टी के नेता नीतीश कुमार ने 2014 में मुख्यमंत्री पद सौंप दिया था. 

मांझी को मुख्यमंत्री तब बनाया गया था, जब 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार की जिम्मेवारी लेते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, बाद में नीतीश कुमार से नाराजगी मोल लेने के बाद वर्ष 2015 में मांझी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पडा था. 

उल्लेखनीय है कि हम बाद में एनडीए में शामिल हो गया था और वर्ष 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव पार्टी ने एनडीए में शामिल रही भाजपा, रालोसपा और लोजपा के साथ मिलकर लड़ा था. उस वक्त नीतीश कुमार ने 2013 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था और 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन बनाकर राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था. 

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रदेश में महागठबंधन की नई सरकार बनाई गई थी. उसके बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस से 2017 में नाता तोड कर एनडीए में शामिल हो गये थे और बिहार में भाजपा और लोजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी. 

उसके कुछ दिनों बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने एनडीए से नाता तोड़ते हुए बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल हो गई थी. इसके बाद उसने पिछला लोकसभा चुनाव राजद, कांग्रेस, रालोसपा और विकासशील इंसान पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था. लेकिन उसमें उन सभी को करारी हार का सामना करना पडा. इसके बाद अब जीतन राम मांझी महागठबंधन से कटे-कटे दिख रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे