लाइव न्यूज़ :

विकासपुरी पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला? AAP ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

By रुस्तम राणा | Updated: October 25, 2024 21:18 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा ने आज अरविंद केजरीवाल जी पर विकासपुरी की पद यात्रा में हमला करवाया।

Open in App

नई दिल्ली: शुक्रवार शाम को आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमला किया गया। पार्टी ने कहा कि ‘हमलावर कार्यक्रम के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे’ जिससे संदेह पैदा हो गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भाजपा ने आज अरविंद केजरीवाल जी पर विकासपुरी की पद यात्रा में हमला करवाया। पहले अरविंद केजरीवाल पर फ़र्ज़ी केस किया, उनको गिरफ़्तार किया, उनकी इन्सुलिन रोक कर उनको मारने की साज़िश रची और जब कोर्ट ने रिहा कर दिया तो भाजपा अपने गुंडों से हमला करवा रही है। भाजपा वालों: दिल्ली वाले अपने बेटे, अपने भाई पर इस हमले का बदला आने वाले चुनाव में ज़रूर लेंगे…।"

वहीं आप नेता सर्वेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है, उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग अरविंद केजरीवाल की जान के दुश्मन बन गए हैं। पहले ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर झूठे मामले दर्ज किए, उन्हें जेल में डाला, इंसुलिन बंद करवाया, उन्हें जान से मारने की कोशिश की और अब भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। भाजपा केजरीवाल को खत्म करना चाहती है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ तो उसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।”

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?