पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह ने पूछी कुशलक्षेम

By भाषा | Published: July 21, 2021 02:43 PM2021-07-21T14:43:17+5:302021-07-21T14:43:17+5:30

Former Chief Minister Kalyan Singh's condition critical, Rajnath Singh asked for his well being | पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह ने पूछी कुशलक्षेम

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह ने पूछी कुशलक्षेम

लखनऊ, 21 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में बुधवार को जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह को देखने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा '' लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान, कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Chief Minister Kalyan Singh's condition critical, Rajnath Singh asked for his well being

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे