लाइव न्यूज़ :

लालू से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कहा- सीट शेयरिंग और महागठबंधन को लेकर हुई चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2019 16:53 IST

लालू से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू की सेहत ठीक नहीं है।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने रिम्स पहुंचे। इस मुलाकात के बाद मांझी ने कहा मुलाकात में सीट शेयरिंग और महागठबंधन को लेकर चर्चा हुई। वहीं उन्होंने लालू की सेहत को लेकर कहा कि लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने आज सबसे पहले उनके छोटे दामाद समरेश यादव पहुंचे और उसके ठीक बाद जीतन राम मांझी लालू का हाल-चाल जानने को लेकर रिम्स पहुंचे। 

लालू से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू की सेहत ठीक नहीं है। यूरिन से खून अभी भी आ रही है। वहीं, सीट शेयरिंग और महागठबंधन मामले को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन को लेकर लालू से चर्चा हुई है, लेकिन इसका अंतिम निर्णय कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में ही होगा। 

इस दौरान मांझी ने यह भी कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात के विषय में भी लालू से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को देश से हटना ही महागठबंधन का लक्ष्य है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा लालू से मिलने रिम्स पहुंचे थे। बीच-बीच में तेजस्वी यादव भी लालू से मिलने यहां पहुंचते रहते हैं। लालू के स्वास्थ्य के साथ-साथ नेताओं की राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा होती है लेकिन महागंठबंधन की सीटों को लेकर सभी खामोश नजर आते हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील