लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमण्यम; पीएम मोदी, रक्षामंत्री जताया शोक

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2018 15:23 IST

पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी टीएसआर सुब्रमण्यन उत्तर प्रदेश कैडर के 1961 बैच के अधिकारी थे। वह अगस्त 1996 से मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव पद पर रहे। कैबिनेट सचिव के रूप में सुब्रमणियन सरकार के सर्वाधिक वरिष्ठ नौकरशाह थे।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी टीएसआर सुब्रमण्यन का सोमवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी आईएएस एसोसिएशन ने ट्वीट के द्वारा दी। आइएसएस एसोसिएशन ने ट्वीट कर कहा, "वह सबसे बेहतर थे और उनका निधन आईएएस जगत और देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। "टीएसआर सुब्रमण्यन का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में सोमवार शाम 5.30 बजे किया जाएगा। इनके निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ट्वीट के जरिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सुब्रमण्यम के निधन पर शोक जताया है। 

सुब्रमणियन उत्तर प्रदेश कैडर के 1961 बैच के अधिकारी थे। वह अगस्त 1996 से मार्च 1998 तक कैबिनेट सचिव पद पर रहे। कैबिनेट सचिव के रूप में सुब्रमणियन सरकार के सर्वाधिक वरिष्ठ नौकरशाह थे। संघ ने कहा, "परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदनाएं। हमें उम्मीद है और हम प्रार्थना करते हैं कि उनके विचार और सिद्धांत हमारा हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"उन्होंने राजनीतिक हस्तक्षेप से नौकरशाही को बचाने की दिशा में कड़ी मेहनत की।

इनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, वह एक बहुत शानदार प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यों और अपने लेखन से अपनी छाप छोड़ी है।रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया।सीतारमण ने कहा, "उनके निधन की खबर से दुखी हूं। वह मिलनसार, मृदुभाषी, विवेकशील और ऊर्जावान थे। टीवी चैनलों की कई चर्चाओं में उनके साथ विचार साझा किए। उनके परिवार और आईएएस समुदाय के प्रति सहानुभूति।"स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा, "टी.एस.आर. सुब्रमणियन के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। कई नीतिगत मामलों में उनका मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य रहा।"

वहीं जितेंद्र प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, "पूर्व कैबिनेट सचिव के निधन से दुखी हूं। पूरी आईएएस बिरादरी और उनके परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है।"

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?