लाइव न्यूज़ :

वायरल: राबड़ी देवी ने ट्विटर पर ली पत्रकार की क्लास

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 10:55 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के ट्वीट का जवाब देते हुए न्यूज़ चैनल आज तक के संपादक निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी के शैक्षणिक कौशल पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करने लीची के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर आए थे।आज तक के संपादक निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी के शैक्षणिक कौशल पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक हिंदी टीवी समाचार चैनल के वरिष्ठ पत्रकार का ट्विटर पर क्लास लिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करने लीची के लिए मशहूर मुजफ्फरपुर आए थे। तब राबड़ी ने ट्वीट कर मोदी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने लिखा था, 'मोदी कल लीची के शहर मुजफ्फरपुर आए थे। लोगों ने उनके आम खाने के तरीके के बाद पूछा कि लीची कैसे खाते हैं? काटकर, चूसकर या वाश-बेसिन पर खड़ा होकर? प्रधानमंत्री ने जवाब ही नहीं दिया, क्योंकि पूछने वाला कोई हीरो-हिरोइन नहीं था? जवाब नहीं सूझा, क्योंकि सवाल पूर्व निर्धारित और नियोजित नहीं था।'। 

इस ट्वीट के जवाब में समाचार चैनल के संपादक निशांत चतुर्वेदी ने राबड़ी देवी के शैक्षणिक कौशल पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया। निशांत चतुर्वेदी ने लिखा 'अच्छा जी राबड़ी देवी जी भी ट्वीट करती है, कोई इनसे बोले कि ये बस तीन बार ट्विटर बोलकर बता दें।'

चतुर्वेदी के पोस्ट का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने लिखा 'बेटा तेरे जैसे पत्रकारों को बहुत पसीना पोंछवाया है। वोट की ताक़त से लोकतांत्रिक तरीक़े से 8 साल देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे (बिहार-झारखंड) की मुख्यमंत्री रही हूँ। मोदी से सवाल पूछा तो तोहार पेट में मरोड़े क्यों छूटे? तबियत ठीक बा नू।।'।

इसके बाद राबड़ी देवी के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर पर चतुर्वेदी की क्लास लगाई। 

तेजस्वी ने लिखा 'कोई नहीं निशान्त जी,आपकी माता जी यानि हमारी भी आदरणीय एवं सम्माननीय माता श्री तीन बार नहीं एक बार भी ट्विटर बोलती होंगी या नहीं बोलती होंगी लेकिन फिर भी हमारे लिए उतनी ही सम्माननीय रहेंगी। थोड़ा ऊँचा सोचिए ताकि अनुप्रिया जी फनी वीडियो दिखाने की बजाय आपको कुछ डिबेट शो दे सके।'

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे