लाइव न्यूज़ :

बिहार: 'मेरा बेटा सीएम बनने योग्य, वह उम्मीदवारों को पढ़ा सकता है...', बोले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

By आजाद खान | Updated: February 18, 2023 12:53 IST

अपने बेटे और मंत्री संतोष सुमन के बिहार के सीएम बनने की बात कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि "हम संतोष का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर प्रेषित करते हैं क्यों संतोष युवा है, पढ़ा-लिखा है। (मुख्यमंत्री के लिए) बहुत लोगों का नाम सामने आता है जिन्हें वो पढ़ा सकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने अपने बेटे व मंत्री संतोष सुमन के बिहार के सीएम बनने की बात कही है। यही नहीं पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है।

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बेटे और मंत्री संतोष सुमन को लेकर ऐसी बात कही है जिससे बिहार के मौजूदा महागठबंधन की सरकार में दरार आ सकती है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन को बिहार के सीएम बनाने की मांग की है। 

आपको बता दें कि इससे पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जहानाबाद पहुंचे थे तो उन्होंने वहां सीएम नीतीश के कामकाज पर सवाल उठाया था। इसके ठीक एक दिन बाद पूर्व सीएम ने अरवल में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। ऐसे में बेटे संतोष सुमन के सीएम बनाने की मांग इन दोनों घटनाओॆ के बाद की गई है। 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा है 

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अभी गरीब संपर्क यात्रा में है और वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरा कर रहे है। इसी बीच अपने बेटे के बारे में बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे अपने बेटे के सीएम बनने की बात इसलिए कह रहे है क्योंकि संतोष युवा के साथ पढ़े-लिखे है। 

उन्होंने इशारों में यह भी कहा है कि ऐसे में जब सीएम के लिए बहुत से लोगों का नाम आता है, संपोष ऐसे लोगों को पढ़ा सकते है। उनके अनुसार, संतोष में सब गुण है सिर्फ इस बात के कि वह एक दलित भुइयां है। ऐसे में उनका मानना है कि पिछड़े तब्के के लोगों का भला केवल दलित नेता के नेतृत्व में ही हो सकता है। 

बेटे संतोष सुमन ने क्या कहा

ऐसे में जहां एक तरफ पिता जीतन राम मांझी अपने बेटे के सीएम बनने की बात कह रहे है, वहीं बेटा संतोष सुमन अपने पिता के इस बात पर अलग राय रखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि ऐसी कोई बाद नहीं है और न ही वह सीएम पद के उम्मीदवार है। 

यही नहीं मंत्री संतोष सुमन ने आगे कहा है कि वे जनता का प्यार व सम्मान पाना चाहते है, इसके लिए वे आगे और भी काम करना चाहते है। आपको बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी अपने गरीब संपर्क यात्रा के दौरान राज्य के पिछड़ो लोगों से मिल रहे है और उनसे अपने बेटे के सीएम बनने की अपील कर रहे है। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण