लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिया इस्तीफा, बेटा संतोष को बनाया हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2022 16:22 IST

बिहार और देश में सरकारी शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता जाहिर की. निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण की मांग करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए आरक्षण का समर्थन किया था.

Open in App
ठळक मुद्देहम पार्टी के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे. भीमराम अंबेडकर की जयंती पर आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन में मांझी ने यह घोषणा.हम के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके बेटे संतोष मांझी सुमन होंगे.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहेंगे. उनके पुत्र और एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष मांझी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. पार्टी की गरीब चेतना सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने स्वयं इसकी घोषणा की.

 

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे. हम की ओर से डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती पर आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन में मांझी ने यह घोषणा. उन्होंने कहा कि हम के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके बेटे संतोष मांझी सुमन होंगे. जीतन राम मांझी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं.

जब तक कि मेरे शरीर में प्राण रहेगा तब तक हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम संरक्षक के रूप में पार्टी के साथ जुडे़ रहेंगे. गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने भी कहा है कि शिक्षित बनो. बाबा साहेब ने भी यही बात कही है.

वहीं लोहिया ने कहा था कि राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी का बेटा, सब एक स्कूल में पढे़. ऐसे में हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या यह हुआ? कोई पार्टी या किसी संगठन ने कॉमन एजुकेशन का नाम लिया. कोई नही उठाया. सत्ता में रहकर गरीबों के साथ बेइमानी की है. मैं आखिरी दौर में हूं और मेरा जुबान तबतक चलेगा तबतक समान शिक्षा की आवाज उठाऊंगा.

उन्होंने कहा कि दुनिया में दो जात है. एक अमीर और दूसरा गरीब. उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है. लेकिन क्या सरकारी विद्यालय में सुविधायें हैं. जब मैं कहता हूं तो लोगों को दुख लगेगा. स्कूलों में कम्प्यूटर है, पर पढ़ाने वाला नहीं.

उन्होंने राज्य और देश में सरकारी शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता जाहिर की. निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण की मांग करते हुए मांझी ने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए आरक्षण का समर्थन किया था. लेकिन क्या निजी क्षेत्र में आरक्षण मिल रहा है. आरक्षण छीना जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर भी कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है.

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत