लाइव न्यूज़ :

एनडीए में ठीक नहीं चल रहा सबकुछ! बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने लिया बीजेपी से पंगा, गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2021 19:57 IST

बिहार में सत्तारूढ एनडीए में सहयोगी दल हम ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने भी पलटवार शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमांझी की तरफ से इस मांग के बाद भाजपा और भी आक्रामक हो गई है।पार्टी के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि भाजपा-जदयू के बीच काफी अच्छा संबंध है। कुछ लोग बस भ्रम फैलाना चाहते हैं।

बिहार में सत्तारूढ एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कारण कि हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। 'हम' प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों भाजपा के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। कहा जाये तो मांझी ने सीधे भाजपा से पंगा ले लिया है। ऐसे में भाजपा ने जब मांझी पर आंखें तरेरी तो उनकी तरफ से एनडीए में कॉ-ऑडिनेशन कमेटि की मांग छेड़ दी गई है। 

हालांकि, मांझी की को-ऑडिनेशन कमेटि की मांग कोई नई बात नहीं है। महागठबंधन में भी वे इस मांग रख कर अपनी भद्द पिटवा चुके हैं। महागठबंधन में जब मांझी की पूछ घट गई थी तो वहां भी को-ऑडिनेशन बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे थे। लेकिन गठबंधन के सबसे बड़े दल राजद ने मांझी की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। इस तरह से को-ऑडिनेशन कमिटी की मांग करते-करते मांझी महागठबंधन से अलग हो गये थे। 

अब एनडीए में मांझी ने जब को-ऑडिनेशन कमिटी की मांग की तो भाजपा ने बेकार की मांग करार दे दिया। भाजपा ने साफ कह दिया है कि दो बडे दलों के बीच भ्रम पैदा करने वाले लोग बेनकाब हो जायेंगे। इसबीच मांझी ने एक ट्वीट उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर कर दिया है। मांझी ने योगी की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए कमेंट किया है - "मुझे लगा कट्टा लेकर बैठे हैं।" जूम किया तो पता चला कि टीवी का रिमोट है। 

इस तस्‍वीर में योगी आदित्‍यनाथ टीवी पर प्रधानमंत्री की बात सुनते हुए दिख रहे हैं। उनके टेबुल पर एक पिस्‍तौल के सामान काले रंग की चीज दिखाई दे रही है, इसी को इंगित कर मांझी ने ईशारों-ईशारों में तंज किया है। वहीं, मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे लोग सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके विपक्ष को मौका दे रहे हैं। इसलिए एनडीए में को-आर्डिनेशन कमिटी बने नहीं तो हालात खऱाब हो सकते हैं। 

यहां बता दें कि मांझी ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को भी ट्वीट कर निशाने पर लिया था। वैक्‍सीनेशन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्‍वीर पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस पर संबंधित राज्‍य के मुख्यमंत्री की भी तस्‍वीर होनी चाहिए। दूसरी ट्वीट में कहा- यदि प्रधानमंत्री को अपनी तस्‍वीर छपवाने का इतना ही शौक है तो डेथ सर्टिफिकेट पर भी छपवा लें। 

इसके बाद बिहार एनडीए में खूब हंगामा बरपा था। उसी दिन शाम में मांझी ने पीएम मोदी पर अपनी दूसरी ट्वीट डिलीट कर दी थी। वहीं, कल ही मांझी ने कहा था कि दलित-मुस्लिम एकता से जिन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है वही बिहार सरकार के अंगुली उठा रहें हैं। बिहार में कानून अपना काम कर रहा है। इसतरह से मांझी और उनकी पार्टी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल बैठी है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील