लाइव न्यूज़ :

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ी, कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में हैं भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2020 07:25 IST

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत आधी रात को और बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था। तरुण गोगोई पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात को अचानतक बिगड़ी तरुण गोगोई की तबीयत, कोरोना का चल रहा है इलाजतरुण गोगोई का ऑक्सीजन लेवल अचानक गिरने से बढ़ी परेशानी, फिलहाल हालत स्थिर

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत और बिगड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा।

बताया गया कि गोगोई के शरीर में 88 प्रतिशत तक ऑक्सीजन का सेचुरेशन लेवल गिर गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने प्लाज्मा और ऑक्सीजन की भी सप्लाई उनके शरीर में की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। गोगोई इन दिनों इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती हैं।

गोगोई ने पिछले हफ्ते बुधवार को बताया था कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई ने साथ ही पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि गोगोई 2021 के असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विरोधी दलों का ‘महागठबंधन’ बनाने की कांग्रेस की पहल में सबसे आगे हैं। वह अपनी पार्टी और बीजेपी विरोधी अन्य दलों के सदस्यों के साथ नियमित रूप से बैठकें कर रहे थे। 

उन्होंने पिछले हफ्ते गुवाहाटी एक होटल में प्रदेश कांग्रेस इकाई की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया था और पिछले कुछ दिनों में अपने निवास पर कई बैठकों की मेजबानी भी की।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो