लाइव न्यूज़ :

एआईएनआरसी के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:53 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 मार्च एआईएनआरसी के पूर्व विधायक एम वैद्यनाथन शुक्रवार को पुडुचेरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवी सुब्रह्मणयन और पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

वैद्यनाथन ने 2011 के चुनाव में एआईएनआरसी के टिकट पर लॉसपेट सीट से तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार वी पी शिवकोलुंधु को हराया था।

हालांकि, वर्ष 2016 के चुनाव में शिवकोलुंधु ने वैद्यनाथन को मात दी थी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने वैद्यनाथन के कांग्रेस में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि आने वाले दिनों में अन्य दलों के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

नारायणसामी ने कहा कि एआईएनआरसी के भाजपा से हाथ मिलाने के कदम से वैद्यनाथन नाखुश थे, इसलिए वह कांग्रेस से जुड़ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'