28 मार्च के बाद पहली बार मुंबई में कोविड-19 संबंधी मौत की संख्या एकल अंक में

By भाषा | Published: June 8, 2021 09:31 PM2021-06-08T21:31:02+5:302021-06-08T21:31:02+5:30

For the first time since March 28, the number of Kovid-19 related deaths in Mumbai in single digits | 28 मार्च के बाद पहली बार मुंबई में कोविड-19 संबंधी मौत की संख्या एकल अंक में

28 मार्च के बाद पहली बार मुंबई में कोविड-19 संबंधी मौत की संख्या एकल अंक में

मुंबई, आठ जून इस साल 28 मार्च के बाद पहली बार, मुंबई में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या एकल अंक में रही। महानगर में मंगलवार को संक्रमण से सात मौतें हुईं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई में दिन में कोरोना वायरस के 673 नए मामले आए, जो 23 फरवरी के बाद सबसे कम है। महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,13,002 तक पहुंच गए।

नए मामलों के साथ, मुंबई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,073 हो गई। मुंबई में 28 मार्च को 8 लोगों की मौत हुई थी।

बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, दिन में 751 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई में अब 15,701 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,80,009 हो गई है।

इस साल चार अप्रैल को मुंबई में सबसे ज्यादा 11,163 मामले आए थे। शहर में एक मई को 90 मौतें हुई थीं, जो महामारी की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: For the first time since March 28, the number of Kovid-19 related deaths in Mumbai in single digits

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे