लाइव न्यूज़ :

उप्र की योगी सरकार की अनूठी पहल, हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत भाषा में भी सीएम के भाषण और संदेश जारी होगा

By भाषा | Updated: June 18, 2019 13:44 IST

सूचना विभाग के निदेशक शिशिर ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया ''मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि भाषण और आवश्यक संदेश हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत में भी तैयार किये जाएं। इसके लिए संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ रखे जाएं।'' उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अधिकारियों से बात कर मुख्यमंत्री के प्रमुख भाषणों और आवश्यक संदेशों का संस्कृत में अनुवाद करने का काम शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाषण का प्रेस नोट संस्कृत में भी जारी किया गया।संस्कृत संस्थान में अनुवाद करने वाले संस्कृत के जानकारों को सरकार की ओर से उचित मानदेय दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए उप्र की योगी सरकार की अनूठी पहल के तहत अब प्रदेश सरकार का सूचना विभाग हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत भाषा में भी मुख्यमंत्री के भाषण और आवश्यक संदेश मीडिया के लिये जारी करेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री कार्यालय तथा सूचना विभाग ने कवायद शुरू कर दी। पिछले दिनों नीति आयोग में दिया गया मुख्यमंत्री का भाषण संस्कृत में अनुवाद कर सोमवार को एक नमूना जारी करते हुए उसे मीडिया को भेजा गया।

सूचना विभाग के निदेशक शिशिर ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया ''मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि भाषण और आवश्यक संदेश हिंदी, अंग्रेजी के अलावा संस्कृत में भी तैयार किये जाएं। इसके लिए संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ रखे जाएं।'' उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अधिकारियों से बात कर मुख्यमंत्री के प्रमुख भाषणों और आवश्यक संदेशों का संस्कृत में अनुवाद करने का काम शुरू हो गया है।

संस्कृत संस्थान में अनुवाद करने वाले संस्कृत के जानकारों को सरकार की ओर से उचित मानदेय दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि संस्कृत में भाषण और संदेश जारी करने का अर्थ यह नहीं है कि हिंदी और अंग्रेजी में विज्ञप्ति जारी नहीं की जाएगी।

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाषण का प्रेस नोट संस्कृत में भी जारी किया गया। सूचना विभाग के निदेशक ने कहा कि अब मीडिया को हिंदी अंग्रेजी के अलावा संस्कृत भाषा में भी मुख्यमंत्री के भाषण और संदेशों की प्रेस विज्ञप्तियां नियमित मिलेंगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप