लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने के लिए पार्टियों को परिसीमन प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए : उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:42 IST

Open in App

जम्मू, 22 फरवरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों को परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग करनाा चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने का रास्ता साफ हो।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहते हैं उनसे आग्रह है कि परिसीमन आयोग का सहयोग करें न कि बहाने बनाएं।’’

उनसे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) द्वारा जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग के बारे में पूछा गया था।

परिसीमन आयोग की बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर सहयोगी सदस्यों का सुझाव जाना गया।

सहयोगी सदस्यों में संबंधित राज्यों के सांसद एवं विधायक हैं जो संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्रों के सीमांकन में परिसीमन समिति का सहयोग करते हैं।

बहरहाल, नेकां के फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अकबर लोन और हुसैन मसूदी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि केंद्र सरकार बहुत जल्दबाजी में यह प्रक्रिया कर रही है जिससे इसकी मंशा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

यह पूछने पर कि जम्मू-कश्मीर में कब तक चुनाव कराए जा सकेंगे, सिन्हा ने कहा कि यह निर्णय चुनाव आयोग करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में संवैधानिक संस्थाएं हैं। निर्णय चुनाव आयोग करता है। परिसीमन से जुड़े कार्य पूरे होने दीजिए, आयोग निश्चित तौर पर चुनाव कराएगा।’’

कुछ नेताओं द्वारा परिसीमन आयोग की प्रक्रिया का ‘‘बहिष्कार’’ करने पर उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर जल्द चुनाव कराने हैं तो परिसीमन प्रक्रिया को पहले पूरा करना होगा।

उन्होंने हाल में पुलिसकर्मियों पर आतंकवादियों के हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा