लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सरकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान चली पोर्न, अधिकारी हुए शर्मसार...

By भाषा | Updated: June 4, 2019 18:56 IST

जयपुर में सचिवालय के एनआईसी के कमरे में सोमवार को विभाग की ओर से एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता विभाग की शासन सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा कर रही थीं। सिन्हा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिग की बैठक के बीच स्क्रीन पर एक अश्लील क्लिप चलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि सचिवालय के कमरे में बैठक के दौरान विभाग और एनआईसी के प्रतिनिधि सहित करीब 10 लोग मौजूद थे।वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य के 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जा रही थी।

राजस्थान के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान एक अश्लील विडियो क्लिप चलने से बैठक में मौजूद अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा।

जयपुर में सचिवालय के एनआईसी के कमरे में सोमवार को विभाग की ओर से एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता विभाग की शासन सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा कर रही थीं। सिन्हा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिग की बैठक के बीच स्क्रीन पर एक अश्लील क्लिप चलने लगी।

‘‘मैंने तुरंत एनआईसी निदेशक को बुलाकर उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिये और इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा।’’ उन्होंने बताया कि सचिवालय के कमरे में बैठक के दौरान विभाग और एनआईसी के प्रतिनिधि सहित करीब 10 लोग मौजूद थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य के 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जा रही थी। सिन्हा ने बताया कि राज्य की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिये यह बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि एनआईसी के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी के विरुद्व कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतफूड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी