लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: चार मामलों में लालू यादव को कुल 27.5 साल जेल की सजा, 70 लाख रुपये जुर्माना

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 24, 2018 13:21 IST

आज आए दुमका कोषागार मामले में कोर्ट ने लालू को 7-7 साल की सजा मुकर्रर करने के साथ ही 30-30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। 

Open in App

रांची, 24 मार्च: आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार मामले में सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को सजा सुनाई। सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को न सिर्फ 7 साल की सजा बल्कि 30 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका। लेकिन खास बात यह है कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने उन्हें दो अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। इसमें से हर एक धारा के लिए अदालत ने 7-7 साल की सजा मुकर्रर करने के साथ ही 30-30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। 

इसका मतलब है यह है कि अदालत ने दुमका कोषागार मामले में लालू पर कुल 60 लाख रुपये का जुर्मना लगाया है। वहीं कहा जा रहा है कि लालू 7 साल की सजा खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा 7 साल जेल में रहना होगा। इस हिसाब से सिर्फ एक ही मामले में लालू को करीब 14 सालों तक जेल की सजा काटनी होगी। जबकि लालू पर चारा घोटाले के कुल 5 मुकदमे चल रहे हैं। जिसमें से 4 की सजा का ऐलान हो चुका है।

इनमें से पहला मामाल चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ रुपये निकालने का है जिसमें लालू को 5 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि दूसरे मामले में देवघर सरकारी कोषागार से 84.53 लाख रुपये की अवैध निकासी लालू पर 38 केस दर्ज हुए और कोर्ट ने 5 लाख रुपये के जुर्माने के साथ साढ़े तीन साल की सजा सुनाई।  

तीसरा मामला चाईबासा कोषागार से ही जुड़ा हुआ है जिसमें 33.67 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में लालू को 5 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में आज आए कोर्ट के फैसले में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दोषी मानते हुए उन पर 2 अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा के साथ ही 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि पांचवे मामले में सुनवाई और सजा का ऐलान होना अब भी बाकी है।

अगर एक लिहाज से कोर्ट द्वारा दी गई सजा को जोड़ा दिया जाए तो लालू पर कुल चार मामलो में 70 लाख रुपये जुर्माना लगा है। वहीं इन चारों मामलों की सजा को जोड़ दिया जाए तो उन्हें कुल साढ़े 27 साल की जेल की सजा सुनाई है। हांलाकि उनके पास अभी सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का रास्ता खुला है।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवबिहारसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया