बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

By भाषा | Published: July 29, 2019 03:43 AM2019-07-29T03:43:24+5:302019-07-29T03:43:24+5:30

लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही। राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है।

Flood situation in Bihar and Assam serious, death toll rises to 209 | बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई। दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही। राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है।

दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया। इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है।

असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

Web Title: Flood situation in Bihar and Assam serious, death toll rises to 209

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे