लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में इस्पात संयंत्र के पांच कर्मचारी गर्म राख गिरने से जख्मी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:53 IST

Open in App

रायगढ़, 20 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक इस्पात संयंत्र के पांच कर्मचारी रविवार को काम के दौरान गर्म राख गिरने से जख्मी हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह ने कहा कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे भूपदेवपुर थानांतर्गत नहारपाली गांव में स्थित जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कारखाने में घटी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी एक चैम्बर साफ करने के लिये प्रेशर से पानी डाल रहे थे। इस दौरान अचानक वह खुल गया और गर्म राख गिरने से उनके शरीर पर जख्म पड़ गए।

सिंह ने कहा कि घायलों की पहचान जीवनदान देशमुख, मधुकर रावते, मनीष गुप्ता, शिव साहू और शंकर कटकवार के रूप में हुई है, जिन्हें यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। कटकवार की हालत नाजुक है, इसलिये उसे रायपुर भेज दिया गया है।

एसपी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा