लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, 5 बच्चों समेत छह की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 5, 2018 19:24 IST

दुर्घटना इंदौर के बिचौली हप्सी बायपास पर हुई है। सीएम शिवराज सिंह ने घटना पर दुख जताया है।

Open in App

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक भीषड़ सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। ट्रक और दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस के बीच हुई भिड़ंत के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर ट्वीट करके दुख जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ हादसे की जांच में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना इंदौर के बिचौली हप्सी बायपास की बताई जा रही है, जहां ट्रक और स्कूली बस के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे और बस चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 10 से ज्यादा अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!

उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि इंदौर में सड़क दुर्घटना में हताहत हुए मासूम बच्चों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता साथ है।

टॅग्स :सड़क दुर्धटनाशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए