लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, चुनाव आयोग दोपहर 3.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 13:01 IST

चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। सभी दल चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर हों।

Open in App
ठळक मुद्देसभी दल चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर हों.चुनाव आयोग ने मतदान वाले राज्यों में अधिकारियों से टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए कहा था

नई दिल्ली:चुनाव आयोग आज दोपहर 3.30 बजे गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।

इससे पहले अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि कोविड-19 के मामलों में तेजीसे बढ़ोतरी के बीच सभी दल चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव समय पर हों.

हालांकि, विपक्षी दलों ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन कर रैलियां करने को लेकर आपत्ति जताई थी और चुनाव आयोग से इन संबंध में ध्यान देने के लिए कहा था.

वहीं, इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान वाले राज्यों में अधिकारियों से टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए कहा था और चुनाव के दौरान कोविड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जहां मई में समाप्त होगा तो वहीं बाकी के चार राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो होगा.

हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि आचार संहिता लागू होने से पहले वह चुनावी रैलियों में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर न तो कोई कार्रवाई कर सकता है और न ही कोई रोक लगा सकता है. चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यह जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावचुनाव आयोगउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डपंजाबगोवामणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'