लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर Exit Polls के आंकड़े जारी, जानिए कहां बनेगी किस पार्टी की सरकार?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 7, 2018 19:48 IST

Poll of Polls: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं। देखिए कहां बीजेपी सुस्त और कहां कांग्रेस मस्त?

Open in App

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों के साथ अनुमानों का बाजार गर्म है। कहीं बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है तो कहीं कांग्रेस एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में विरोधाभास भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं पांचों राज्यों के अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजेः-

1. मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल

तमाम एग्जिट पोल्स पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि बीजेपी अपना गढ़ एक बार फिर से बचा लेगी। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस अर्से बाद बेहतर प्रदर्शन के करीब है।

चैनल/एजेंसीबीजेपीकांग्रेसअन्य
इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया102-120104-1224-11
लोकनीति-सीएसडीएस9412610
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स1268915
इंडिया न्यूज- एमपी नेता10611212
रिपब्लिक टीवी+जन की बात108-12895-1157
न्यूज 2410311512

2. राजस्थान चुनाव के एग्जिट पोल

इस बार राजस्‍थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होते दिखाई दे रही है। हालांकि सभी एग्जिट पोल्स का पोल्स करें तो यह नतीजा सामने आता है कि राजस्‍थान में हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा कायम रहेगी। इस बार सत्तासीन वसुंधरा राजे की कुर्सी बचती नहीं दिखाई दे रही हैं।

चैनलबीजेपीकांग्रेसअन्य
इंडिया टुडे+ एक्स‌िस माई इंडिया55-72119-1414-11
लोकनीति+सीएसडीएस   
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स851059
न्यूज नेशन911017
न्यूज 24751099
रिपब्लिक टीवी+जन की बात939115

3. छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

अधिकांश एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी छत्तीसगढ़ में सत्ता का चौका लगाएगी। कांग्रेस बहुमत से दूर रहेगी।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोलः-

बीजेपी- 46कांग्रेस-35बीएसपी- 7अन्य- 2

न्यूज 24-पेस मीडिया का एग्जिट पोलः-

बीजेपीः 36-42कांग्रेसः 45-51बीएसपीः 0अन्यः 4-8

इंडिया टीवी का एग्जिट पोलः-

बीजेपी- 42-50कांग्रेसः 32-38बीएसपीः 6-8अन्यः 1-3

न्यूज नेशन का एग्जिट पोलः-

बीजेपीः 38-42कांग्रेसः 40-44अन्यः 4-8

इंडिया टुडे-माय एक्सिस का एग्जिट पोलः-

कांग्रेसः 55-65बीजेपीः 21-31अन्यः 4-8

4. मिजोरम का एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है। यहां अब लल थनहवला की कुर्सी खतरे में है। यहां कांग्रेस को 40 सीटों में महज 16 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में जोड़तोड़ देखने को मिल सकता है।

5. तेलंगाना का एग्जिट पोल

अधिकांश एग्जिट पोल्स के मुताबिक तेलंगाना राष्ट्र समिति पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है। कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर है। नीचे पढ़िए एग्जिट पोल्स में सीटों का पूरा आंकड़ा।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोल्सः-

टीआरएस- 66बीजेपी- 7कांग्रेस-37अन्य- 9

रिपब्लिक टीवी- जन की बात का एग्जिट पोल

टीआरएसः 50-65कांग्रेस+: 38-52बीजेपीः 4-7अन्यः 8-14

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावछत्तीसगढ़ चुनावमिज़ोरम चुनावतेलंगाना चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत