लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नकली व्हिस्की से पांच लोगों की मौत, आरोपी कारोबारी पर लगा ‘रासुक’

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:41 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), छह अगस्त इंदौर में कथित तौर पर नकली व्हिस्की पीने से पांच लोगों की मौत के बीच जिला प्रशासन ने इस मामले में गिरफ्तार 34 वर्षीय कारोबारी पर कड़े प्रावधानों वाले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुक) लगाने का आदेश जारी किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मानव जीवन के लिए हानिकारक नकली शराब का कारोबार करने के आरोपी जिम्मी असरानी (34) के खिलाफ प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि असरानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह (38) की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक बैंक में कैशियर थे। उन्होंने बताया कि मरीमाता इलाके के एक बार में 24 जुलाई को शराब पीने के बाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उनकी मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चश्मदीदों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद सिंह के आक्रोशित परिजनों ने अंतिम यात्रा के दौरान उनकी अर्थी को मरीमाता चौराहे पर रखकर नकली शराब के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे व्यस्त चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सिंह के परिजनों को नकली शराब कांड में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा श्मशान के लिए रवाना हुई।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया कि पखवाड़े भर के भीतर शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है। इनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले इन लोगों ने एक ही ब्रांड की कथित तौर पर नकली व्हिस्की का सेवन किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब कांड में दोनों बारों के संचालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?