लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत, प्रशासन दबा रहा है मामले को, बीमारी को बताया मौत का कारण

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2022 20:18 IST

बिहार में पिछले पांच दिनों में जहरीली शराब से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को भागलपुर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस औऱ प्रशासन जहरीली शराब से लोगों के मरने की बात को नकार रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार लाख प्रयासों के बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही हैपिछले पांच दिनों में जहरीली शराब से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैनीतीश सरकार शराब की बिक्री और निर्माण रोकने के लिए अरबों रुपया पानी की तरह बहा रही है

पटना: बिहार में नीतीश सरकार लाख प्रयासों के बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी कड़ी में बिक रही जहरीली शराब के कारण के हो रही मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है।

सोमवार को भागलपुर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस औऱ प्रशासन जहरीली शराब से लोगों के मरने की बात को नकार रहा है। लेकिन इस संदिग्ध मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार देर रात घटी इस घटना के बाद जिले के डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में सबौर थाना क्षेत्र व बबरगंज थाना क्षेत्र में ताबडतोड़ छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किये जाने की खबर है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 5 लोगों को हिरासत में भी लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। छापेमारी में पुलिस ने शराब की कई बोतलों को भी बरामद किया। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों की संदेहास्पद मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जिन 5 लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों से एसडीएम ने घर पर जाकर बात की है। परिवार के लोगों का कहना है कि बीमार थे, इस वजह से मृत्यु हुई है। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार की कार्रवाई भी कर दी है।

जबकि अस्पताल में इलाजरत छोटू का बयान लिया गया है। मामले में एसएसपी बाबू राम ने कहा कि 5 लोगों के मरने की ही सूचना है, जांच अभी भी जारी है।

बताया जाता है कि भागलपुर जिले के सबौर थाना के निजी चालक अविनाश समेत बबरगंज थाना क्षेत्र में एक सबौर थाना क्षेत्र में एक व लोदीपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है। इस घटना में दो लोगों की आंख की रोशनी चली गई है।

मालूम हो कि राज्य में पिछले पांच दिनों में जहरीली शराब से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तब हो रहा है जब सरकार शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए अरबों रूपये पानी की तरह बहा रही है।

ऐसे में अब सवाल यह उठने लगा है कि शराब पकड़ने के लिए मंगवाया गया ड्रोन, हेलीकॉप्टर, मोटरबोट और विमान अपना कमाल क्यों नही  दिखा पा रहे हैं?

टॅग्स :बिहारशराबनीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया