लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरियों का झांसा देकर 27 हजार लोगों को ठगने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली पुलिस ने नौकरियों का झांसा देकर कथित रूप से 27 हजार लोगों से 1.09 करोड़ रुपये ठगने के मामले में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों के पास से ठगी से हासिल किये गए 49 लाख रुपये बरामद किये गए हैं। इसके अलावा सात मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप भी जब्त कर लिये गए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिसार से चलाए जा रहे गिरोह का सरगना विष्णु शर्मा और रामधारी हैं। अगस्त 2020 से दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर 27,000 से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठग चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक रामधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार विष्णु शर्मा को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।

रामधारी के अलावा पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली से गिरोह के अन्य सदस्यों सुरेन्दर सिंह (50), संदीप (32) और जोगिन्दर (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वस्थ एवं जन कल्याण संस्थान नामक काल्पनिक संस्था की फर्जी वेबसाइट बनाई और उसके जरिये 13,000 फर्जी नौकरियों की पेशकश की।

दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को कथित रूप से ठगी का शिकार हुए एक आवेदक की शिकायत मिली, जिसके बाद मामला सामने आया।

शिकायकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वस्थ एवं जन कल्याण संस्थान नामक वेबसाइट के जरिये उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब