पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Published: May 14, 2021 09:47 PM2021-05-14T21:47:27+5:302021-05-14T21:47:27+5:30

Five Naxalites surrendered | पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा, 14 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पांच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रेरित होकर पांच नक्सलियों हुंगा (48 वर्ष), लिंगाराम (32 वर्ष), जोगा उर्फ पाता (47 वर्ष), जोगा कुंजाम (22 वर्ष) और पाण्डू (30 वर्ष) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की कोविड-19 जांच की गई और उनमें से एक नक्सली हुंगा संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली हुंगा को गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हुंगा ने बताया कि वह पिछले दिनों सुकमा जिले के मनकापाल में नए पुलिस शिविर के विरोध में ग्रामीणों को लेकर गया था। अधिकारियों के अनुसार उसने बताया कि इस रैली में शामिल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और बाद में बेहतर इलाज के लिए उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने के लिए जिले में ‘लोन वर्राटू’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के थाने, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में नक्सलियों का नाम चस्पा करके उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five Naxalites surrendered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे