लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:55 IST

Open in App

बिजनौर, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट हो जाने से वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गयी । धमाके के सिलसिले में फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार दोपहर जिले के बख्शीवाला गांव में एकांत में बने युसुफ नामक व्यक्ति के मकान के कमरे में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था । उन्होंने बताया कि नौ मजदूर वहां पटाखे बना रहे थे तभी बारूद में आग लग गयी जो कमरे में फैल गयी ।

सिंह ने बताया कि घटना के बाद चार श्रमिक वहां से निकल गये, लेकिन पांच अन्य आग में घिर गये जिनकी झुलसने से मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान वेदपाल, चिंटू, प्रदीप, सोनू और ब्रजपाल के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर निकटवर्ती बुखारा के रहने वाले थे । अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पटाखा फैक्टरी संचालक युसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने की घटना के लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया ।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि आतिशबाजी वैध लाइसेंस पर बनायी जा रही थी । उन्होने बताया कि आग लगने के कारण की गहनता से जांच करायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'