लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, 16 लोग बीमार, पुलिस व आबकारी अधिकारियों पर कार्रवाई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:57 IST

Open in App

बुलंदशहर/ लखनऊ, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद थानाक्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी और 16 लोग बीमार हो गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित करते हुए कई वरिष्‍ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और इसे पीने के बाद यह घटना हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और 16 लोग बीमार हो गए हैं।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के ढाढ़स बधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वसन दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिकन्दराबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरोपी कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिखाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड़डी ने शुक्रवार को बताया कि बुलंदशहर की घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सिकंदराबाद क्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही राम बाबू तथा दो अन्‍य आबकारी सिपाहियों श्रीकांत सोम एवं सलीम अहमद को कर्तव्‍य पालन में प्रथम दृष्‍टतया दोषी पाते हुए निलंबित करके विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार इस मामले में सयुक्‍त आबकारी आयुक्‍त, मेरठ जोन राजेश मणि त्रिपाठी एवं उप आबकारी आयुक्‍त मेरठ, सुरेश चंद्र पटेल तथा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर संजय कुमार त्रिपाठी के विरूद्ध पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में तत्‍काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही के आदेश देते हुए इन्‍हें आबकारी आयुक्‍त कार्यालय से सम्‍बद्ध कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस